Big NewsPithoragarh

LIVE UPDATE : पिथौरागढ़ उपचुनाव की गिनती शुरू, पहले राउंड में भाजपा का पलड़ा भारी

breaking uttrakhand newsपिथौराग़ढ़ : पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत प्रकाश पंत के निधन के बाद रिक्त हुई पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। आज मतगणना चल रही है। उप चुनाव में इस सीट पर 47.48 फीसदी ही वोट पड़े थे। बीजेपी की ओर से स्व. पंत की पत्नी चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी और समाजवादी पार्टी से मनोज भट्ट चुनाव मैदान में हैं।

पहले राउंड में 88 मतों से भाजपा आगे चल रही है। भाजपा को 2405, कांग्रेस को 2317, सपा को 76 और नोटा को 68 वोट पड़े हैं। पहले 556 डांक मत पत्रों की गणना हुई। मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। ईटीपीबीएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से गणना हो रही है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना चल रही है। दोपहर 12 बजे तक परिणाम आने की संभावना है।

Back to top button