Highlight : पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : खाई में गिरी कार, पोस्टमैन की मौत, एक घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : खाई में गिरी कार, पोस्टमैन की मौत, एक घायल

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
apputtarakhand news

apputtarakhand newsपिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ के गणाई-गंगोली में कार हादसा हुआ जिसमे एक की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11.39 बजे कुशमाण से भिनगड़ी आ रही एक आल्टो कार संख्या(UK-05-B-4468) अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमे सवार दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र गणाई गंगोली ले लिए निकले लेकिन अशोक कुमार पुत्र प्रेम राम ग्राम भिनगड़ी उम्र 43 वर्ष ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबति घायल पूरन सिंह का प्राथमिक उपचार कर अल्मोड़ा रेफर कर दिया।

जानकारी मिली है कि मृतक अशोक कुमार पोस्ट मैन के पद में भिनगड़ी में कार्यरत था।जबकि घायल पूरन सिंह बोरा पूर्व ग्राम प्रधान भिनगड़ी थे।

Share This Article