Uttarkashi NewsHighlight

उत्तरकाशी में अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप वाहन, सात घायल, चार की हालत गंभीर

उत्तरकाशी में गुरुवार शाम एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा. हादसे में सात लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है.

उत्तरकाशी में अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप वाहन

हादसा बीते गुरुवार शाम का है. बताया जा रहा है पिकअप वाहन अचानक पुरोला तहसील मुख्यालय से सात किमी की दूरी खलाड़ी-पुजेली-मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे खेतों में पलट गया. हादसे में वाहन में सवार सात लोग घायल हो गए. आसपास के लोगों ने सभी को वाहन से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया.

हादसे में चार की हालत गंभीर

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायलों में चार खिलाड़ी और तीन श्रमिक बताए जा रहे हैं. घायलों की पहचान नीरज (20), गौतम (26), करण (25), लोकेंद्र (32), विमल (30), शुभम (25), बबलू (28) के रूप में हुई है. इनमें से नीरज, गौतम, शुभम और करण की हालत गंभीर बनी हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें