Big NewsNainital

यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौत, सात घायल

सोमवार रात आठ बजे धारी ब्लॉक के पलड़ा में एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हैं।

पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

नैनीताल जिले के भीमताल के धारी ब्लॉक के पलड़ा में सौमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक की मौत हो गई। सात घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का एसटीएच में इलाज चल रहा है।

शादी का सामान लेकर हरीनगर सरना जा रहे थे यात्री

मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप में सवार लोग शादी का सामान लेकर हल्द्वानी से हरीनगर सरना जा रहे थे। घायलों का कहना है कि कच्ची और संकरी सड़क के कारण संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोनवार रात करीब आठ बजे हादसा हुआ। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दीवान राम (52) निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा को मृत घोषित कर दिया।

घायलों की सूची

  • अरविंद (मामूली चोटिल)
  • सुंदर कुमार (मामूली चोटिल)
  • हरीश चंद्र (मामूली चोटिल)
  • गिरीश चंद्र (गंभीर घायल)
  • जगदीश चंद्र (गंभीर घायल)
  • संतोष कुमार (गंभीर घायल)
  • दीपक कुमार (गंभीर घायल)

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button