Big NewsDehradun News

पिकअप और कार की आमने सामने जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक की मौत, तीन घायल

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बंशीपुर के पास पिकअप वाहन और कार की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई. हादसे में कार चालक की मौत हो गई. जबकि पिकअप चालक समेत उसमें सवार तीन लोग घायल हैं.

पिकअप और कार की आमने सामने जोरदार टक्कर

हादसा बुधवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास का बताया जा रहा है. दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंशीपुर के पास एक पिकअप और कार की जोरदार टक्कर हो गई. जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन सहारनपुर से विकासनगर की ओर आ रहा था. जबकि कार विकासनगर से हरबर्टपुर की ओर जा रही थी. ओवरस्पीड कार ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में एक की मौत, तीन घायल

हादसे में कार चालक योगेश (34) निवासी धर्मावाला, बिट्टू (पिकअप चालक), आदित्य और वंश घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया. जबकि अन्य तीन का उपचार चल रहा है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें