BusinessHighlight

PI Coin Price Prediction: क्या होगा पाई क्वाइन का हाल? 1 डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद या फिर नई गिरावट?

PI Coin Price Prediction: Pi Network की कीमत में पिछले 36 घंटों में करीब 3% की बढ़त देखी गई है। इस दौरान इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 56.53 मिलियन डॉलर रहा। जो करीब 29.57% की गिरावट दर्शाता है। हालांकि टोकन को लेकर सकारात्मक खबरें सामने आई हैं। लेकिन इसके बावजूद ये लगातार अपनी रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। यही वजह है कि निवेशकों के बीच इसे लेकर चिंता का माहौल है।

अब जब मार्केट एक्सपर्ट्स इसकी कीमत में उतार-चढ़ाव को बारीकी से देख रहे हैं तो कई लोग PI के ऑन-चेन डेटा को भी खंगालने में जुटे हैं। जिससे इसकी दिशा को बेहतर तरीके से समझा जा सके।

pi coin price PI Network price in india

मार्च के बाद से गिरावट PI Coin Price

Coinglass के डेटा के मुताबिक मार्च के बीच से PI का फंडिंग रेट लगातार निगेटिव बना हुआ है। इसका सीधा मतलब है कि मार्केट में शॉर्ट पोजिशन लेने वालों की संख्या ज़्यादा है। यानी निवेशक इसकी कीमत गिरने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि यही शॉर्ट इंटरेस्ट भविष्य में शॉर्ट स्क्वीज़ की संभावना भी बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़े:- Pi Network में घोटाला! Pi Coin का बैलेंस गायब, वॉलेट दिखा रहा खाली, यूजर्स की बढ़ी टेंशन

बोलिंजर बैंड्स से घटती वोलैटिलिटी का संकेत

20-दिन की सिंपल मूविंग एवरेज के साथ बोलिंजर बैंड्स में भी वोलैटिलिटी में गिरावट देखी गई है। यानी कीमत सीमित दायरे में ही घूम रही है और फिलहाल किसी बड़ी हलचल का संकेत नहीं मिल रहा है। ये भी एक तरह से मार्केट की कमजोरी को दर्शाता है।

क्या होगी आगे की चाल? PI Coin Price Prediction

अगर बाजार में सकारात्मकता बढ़ती है तो PI Coin का पहला टारगेट 0.6975 डॉलर हो सकता है। अगर इस लेवल को पार कर गया, तो 0.8525 डॉलर और फिर 1 डॉलर तक पहुंचने की गुंजाइश बन सकती है।

लेकिन अगर बिकवाली तेज़ होती है तो कीमत 0.60 डॉलर और फिर 0.54 डॉलर के सपोर्ट लेवल तक फिसल सकती है। ऐसे में ये कॉइन एक नया मल्टी-मंथ लो भी बना सकता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें