Dehradunhighlight

डीएवी में सामने आई खूनी संघर्ष की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

breaking uttrakhand newsदेहरादून: डीएवी देहरादून में छात्रसंघ चुनाव को लेकर घमासान शुरू हो गया है। एक दिन पहले एबीवीपी ने जुलूस निकाला तो आज एबीवीपी से बागी हुए छात्रों ने भी जुलूस निकालना चाहा। लेकिन इससे पहले कि वो जुलूस निकालते। उनका आमना-सामना एबीवीपी के छात्र संघ अध्यक्ष और उनके समर्थकों से हो गया। दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। हालांकि जिस वक्त मारपीट हुई।

पहले यह जानकारी सामने आई थी कि एबीवीपी प्रत्याशी वहां नहीं थे, लेकिन कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर उनकी घायल अवस्था में भी तस्वीरें सामने आ गई। डीएवी में छात्रसंघ अध्यक्ष पद की ये जंग एनएसयूआई के बजाया एबीवीपी वर्सेज एबीवीपी बागी हो गई हैं। पुलिस के लिए इस खून संघर्ष को रोकना मुश्किल हो रहा है।

आज दूसरे दिन लगातार जमकर हंगामा हुआ। माना जा रहा है कि छात्रों की जिन तस्वीरों को एबीपीवी सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। वो तस्वीरें पुलिस लाठीचार्ज के बाद घायल हाने के बाद की है। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि एबीपीवी छात्रसंघ अध्यक्ष पर हमला किसने किया।

Back to top button