देहरादून- पेट्रोल पंपों पर घटतोली के शिकायत मिलने के बाद देहरादून में आज एस.डी.एम सदर और जिलापूर्ति अधिकारी ने अभियान चलाकर पेट्रोल पंपों पर छपामारी की।
छापेमारी का ये अभियान आज देहरादून में रिस्पना पार के इलाकों में चला। इस दौरान प्रशासन को मोहकमपुर क्षेत्र के सुपर फिलिंग स्टेशन में नोजल में गड़बड़ी मिली। नतीजतन पंप को सीज कर दिया गया।
इस बात की जानकारी देहरादून के जिला पूर्ति अधिकारी पी.एस.पांगती ने दी। पांगती ने बताया कि इससे पहले भी विभाग ने देहरादून के 20 पेट्रोल पम्पों की जांच की। जिसमे अनियमितता पाए जाने के चलते 4 को सीज़ कर दिया गया था। वहीं आज पांचवे पेट्रोल पंप को अनियमितता के आरोप मे सीज कर दिया गया है।