Trending

वायरल होने की सनक!, आग का गोला बना युवक का चेहरा, आपकी भी कांप जाएगी रूह

सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से लोग अपनी जान को भी जोखिम में डाल देते है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक इंसान को उनकी वायरल होने की चाह ने उसे मौत के मुंह में धकेल दिया। इस वीडियो को देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। वायरल वीडियो में एक युवक मुंह में पेट्रोल भरकर जलती हुई लकड़ी पर कुल्ला करते हुए नजर आ रहा है। लेकिन ये किसी ही पलों में उसके लिए काफी खतरनाक बन गया।

वायरल होने की सनक!, स्टंट कर रहे युवक का चेहरा बना आग का गोला

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छत पर कुछ युवक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। तभी उनमें से एक युवक स्टंट करता है। जिसके लिए वो मुंह में पेट्रोल भर लेता है। जैसे ही वो सामने जली हुई लकड़ी की आप पर कुल्ला करने की कोशिश करता है।

वैसे ही पेट्रोल आग के संपर्क में आ जाता है। युवक के मुंह में रखा पेट्रोल तुरंत आग की चपेट में आ जाता है। तेज लपटें उठने लगती हैं। कुछ ही पल में चेहरा पूरा आग की चपेट में आ जाता है। वो दर्द से चीखता हुआ भी नजर आ रहा है।

वायरल हो रही वीडियो Video Viral

युवक के बालों तक में आग लग जाती है। वहां खड़े उसके दोस्त तुरंत ही पानी की बोतलें युवक के चेहरे पर डालते हैं। काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगर थोड़ी सी भी देरी होती तो ये जानलेवा हो सकता था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसपर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें