Bageshwar

भाजपा के सत्ता में आने के बाद जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है- हरीश रावत

Breaking uttarakhand newsबागेश्वर। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता हरीश रावत आज बागेश्वर, सरयू बगड़ के “उत्तरायणी महोत्सव” में पहुंचे जहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए सरकार को घेरा औऱ जमकर हमला किया. पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। जनता भाजपा शासन में घुटन महसूस कर रही है।

सरकार अफसरशाही को बढ़ावा दे रही है-हरीश रावत

आगे हरीश रावतने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटने का आहवान किया।  भाजपा के सत्ता में आने के बाद जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है। हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री भी झूठी घोषणाएं कर रहे हैं और कांग्रेस में स्वीकृत कार्यों को नहीं करवा पा रहे हैं। आगे हरीश रावत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अफसरशाही को बढ़ावा दे रही है।

इस दौरान विधायक करन मेहरा, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण व मनोज तिवारी समेत जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, राजू टंगणिया, किशन कठायत, विनोद पाठक, हरीश ऐठानी, सज्जन लाल टम्टा आदि ने संबोधित किया।

https://youtu.be/QKiQUm7egCs

 

Back to top button