National

ढाई साल का विवाद खत्म!, फिर साथ रहने लगे PCS Jyoti Maurya और उनके पति आलोक

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य (PCS Jyoti Maurya) और उनके पति आलोक मौर्य का विवाद तो आप जानते ही होंगे। दोनों पति-पत्नी का विवाद देशभर में चर्चा का विषय बन गया था।

आलोक ने आरोप लगाया था कि उन्होंने पत्नी को शादी के बाद पढ़ाया-लिखाया लेकिन अधिकारी बनते ही उन्होंने उसे छोड़ दिया। तो वहीं ज्योति ने भी पति पर कई आरोप लगाए थे। दोनों ने एक दूसरे को पुलिस के बाद कोर्ट तक घसीटा था। हालांकि अब दोनों की जिंदगी में एक नया मोड़ आया है। खबर है कि अब दोनों के बीच सब चंगा सी।

फिर साथ रहने लगे PCS Jyoti Maurya और उनके पति आलोक

दरअसल बीते तीन सालों से आलोक मौर्य गायब थे। हालांकि अब उनकी वापसी हुई है। वो अब खुश हैं। जिसकी वजह है उनकी पत्नी ज्योति मौर्य। दरअसल दोनों के बीच लड़ाई अब खत्म हो गई है। दोनों ने आपस में सुलह कर ली है। इतना ही नहीं अब दोनों साथ भी रहने लगे हैं। दोनों ने अपने बच्चों के खातिर साथ रहने का फैसला लिया है।

ज्योति को मिला प्रमोशन, आलोक भी दे रहे परीक्षाएं

वर्तमान में ज्योति की बात करें तो सरकार से उन्हें प्रमोशन मिला है। वो फिलहाल नोएडा में तैनात हैं। तो वहीं उनके पति आलोक मौर्य सिविल सर्विसेज की तैयारी में लगे हुए हैं। वो कई और प्रतियोगी एग्जाम भी दे रहे हैं। बीते साल आलोक ने समीक्षा अधिकारी परीक्षा दी थी।

दोनों ने जिंदगी की नई शुरूआत की

तो वहीं उन्होंने पीसीएस मेंस की भी परीक्षा दी थी। इसी बीच राष्ट्रीय पार्टी ने टिकट का भी ऑफर दिया है। लेकिन उनका ध्यान अभी फिलहाल परीक्षा में है। फिलहाल आलोक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने पत्नी ज्योति के साथ जिंदगी की नई शुरूआत कर ली है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें