देहरादून : काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में पांचों सीटें जीतने का दावा किया.
कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस की हुई बैठक के बारे में बताते हुए कहा कि बैठक में 2019 की रणनीति पर मंथन किया गया…साथ ही इस बैठक में जनसंपर्क अभियान और सहयोग निधि पर भी चर्चा हुई।
प्रीतम सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटे जीतेगी।
कांग्रेस जनसंपर्क अभियान प्रभारी कमलकांत शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और साथ ही 2019 में पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक अभियान चलेगा।
कांग्रेस जनसंपर्क अभियान प्रभारी कमलकांत शर्मा ने यह भी बताया कि हर विधानसभा क्षेत्रों में चंदा इकट्ठा करने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भी पार्टी से जोड़ा जाएगा।