पौड़ी: दिल्ली में हुए दंगों की भेंट चढ़े पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र के के युवक दलवीर सिंह की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। युवक की मौत के बाद पैठाणी और चाकीसैंण में शोक में आज व्यापारियों ने शोक जताते हुए आज बाजार बंद रखा है। मृतक दिलबर के परिजनों को दिल्ली में उसका शव मिल गया है। अंतिम संस्कार भी दिल्ली में ही किया गया। पास के ही गांव का एक और युवक श्याम सिंह अस्पताल में भर्ती है।
पैठाणी के ढाईज्यूली पट्टी स्थित रोखड़ा गांव निवासी दलवीर सिंह की दिल्ली दंगे में मौत हो गई थी। घटना की सूचना पड़ोसी गांव के रहने वाले दिलबर के दोस्त श्याम सिंह ने 26 फरवरी को फोन पर ग्रामीणों व उसके परिजनों को दी। दंगे में श्याम सिंह भी घायल हुआ है, जो अभी दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत अब ठीक है।