Big NewsPauri Garhwal News

पुल के नीचे हेलमेट पहने युवक की मिली लाश, आत्महत्या से पहले पुलिस पर गंभीर आरोप, Video

Pauri Garhwal News Satpuli Youth Suicide Video: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आज, शनिवार सुबह सतपुली में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। रेतपुर भिताड़ा पुल से उसने लटककर अपनी जान दे दी। इस दौरान युवक ने हेलमेट भी पहना हुआ था। मौत से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया है। जिसमें वो सतपुली थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाता नजर आया। इसी को लेकर उसने अपना जीवन खत्म करने की बात कही। सोशल मीडिया पर भी युवक का ये आखिरी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पुल के नीचे हेलमेट पहने युवक की मिली लाश Pauri Garhwal News Satpuli Youth Suicide Video

दरअसल आज सुबह सतपुली में रायपुर गांव के पुल के नीचे युवक का शव लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ व फायर सर्विस की टीम ने शव को नीचे उतारा।

pauri-garhwal-pauri news satpuli-youth-suicide-police

आत्महत्या से पहले पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, Video

मृतक की पहचान 20 साल के पंकज कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में मोड़ तब आया जब युवक का मरने से पहले एक वीडियो भी सामने आया। जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। जिसमें वो सतपुली थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाता नजर आया। आरोप है कि पुलिस ने एक केस को लेकर उसकी पिटाई की थी।

बाइक से प्यार करता था युवक

मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक चलाने का शौकीन था और अपनी बाइक से बहुत प्यार करता था। बाइक की दिवानगी के चक्कर में ही उसने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपना नाम (BORN_2_RIDE) रखा था। परिवार वालों का आरोप है कि वहीं बाइक पुलिस ने सीज कर दी थी। जिसकी वजह से वो मानसिक रूप से परेशान था।

पुलिस ने क्या कहा

दरअसल शुक्रवार एक मई को पंकज की बाइक सतपुली में ही एक एक स्थानीय चिकित्सक से टकरा गई थी। जिसमें चिकित्सक घायल हो गए थे। तो वहीं पंकज को भी चोट आई थी। ये मामला थाने में गया। पुलिस की माने तो पंकज नशे की हालत में था। जिसकी वजह से नियमनुसार पुलिस ने उसकी गाड़ी सीज कर ली। साथ ही एमवी एक्ट के तहत चालान किया था। मेडिकल जांच में पंकज के नशे में होने की पुष्टि हुई थी।

सबसे पहले मां ने देखा बेटे का शव

परिवार की माने तो शनिवर को पंकज बिना बताए घर से कहीं चला गया। जब ढूंढने पर भी वो नहीं मिला तो मां पुष्पा घर की घत पर गईं। जहां उन्होंने एक युवक का शव पुल से लटका देखा। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

एसएसपी का इस मामले में बयान

युवक ने मरने से पहले स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाए है. इसीलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए मैंने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार को दी है. ताकि आरोपों की निष्पक्ष रूप से जांच हो सके. पोस्टमॉर्टम भी डॉक्टर के पैनल द्वारा कराया जा रहा है, जिसकी फोटो और वीडियो ग्राफी होगी. इस मामले में यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.
-सर्वेश पंवार, एसएसपी, पौड़ी गढ़वाल-

इसके साथ ही एसएसपी ने थानाध्यक्ष सतपुली को लाइन हाजिर कर दिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें