Big NewsPauri Garhwal

पौड़ी: हाईवे पर आ धमका गजराज, जान बचाने के लिए लोगों ने लगाई दौड़, मौके पर मची अफरातफरी

पौड़ी में उस समय हड़कंप मच गया जब गजराज महाराज कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर आ धमके। हाथी को हाईवे पर देख लोगों में भगदड़ मच गई। हाईवे पर आवाजाही करने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

हाईवे पर आ धमका हाथी

शनिवार को कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर हाथी आ धमका। हाथी को देख लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए दौड़ लगाने लगे। इस दौरान कई लोग अपने वाहनों से उतरे हुए थे। हाथी को आता देख सवारियां भी वाहनों में बैठने के लिए दौड़ पड़ी। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने वन विभाग क टीम को दी।

वन कर्मचारियों ने हवाई फायरिंग कर जंगल की ओर खदेड़ा

सूचना पाकर आनन-फानन में वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के कर्मचारियों ने हवाई फायरिंग कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। जानकारी के अनुसार दुगड्डा रेंज के फॉरेस्ट गार्ड वचन सिंह नेगी ने बताया कि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। हाईवे पर अब आवाजाही पहले की तरह सुचारु करवा दी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button