पौड़ी : पौड़ी डीएम के आदेश पर रविवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी के मुख्य बाजारों को नगर पालिका पौड़ी ने बंद करने का ऐलान किया था वहीं आज शहर बंदी के बाद पूरे शहर को सैनिटाइज किया गया ताकि संक्रमण को खत्म किया जा सके।
नगर पालिका ईओ प्रदीप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को पौड़ी के सभी विभागों के साथ-साथ बाजार को भी सैनिटाइज किया गया है। साथ ही लोगों से घरों में रहने की अपील की गई। मास्क अनिवार्य किया गया। शासन द्वारा लोगों से कूड़ा कूड़ेदान में डालने की अपील की गई ताकि शहर स्वच्छ रहे और साथ ही संक्रमण का खतरा कम हो।पौड़ी नगर पालिका के ईओ ने बताया कि पूरी बाजार को सैनिटाइज करने के लिए मशीनों द्वारा प्रयोग किया जा रहा है जबकि विभागों नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा सेल्फ मशीनों द्वारा सैनिटाइज किया जाता है वो भी प्रतिदिन। शासन द्वारा लोगों से मास्क आवश्य पहनने की अपील की गई।