National

Khan Sir ने दायर क‍ी अग्रिम जमानत याचिका, इस दिन होगी सुनवाई

Patna Khan Sir Firing Case Bail Plea: खान ग्लोबल स्टडीज में हुई फायरिंग और बवाल मामले में अपडेट आया है। इस मामले में फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ऐसे में आज पटना सिविल कोर्ट में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर दी गई है। जिसपर अब मंगलवार को सुनवाई होगी। इसके साथ ही इस मामले में उनके दो सुरक्षा गार्डों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनकी जमानत याचिका पर भी सुनवाई कर आदेश सुरक्षित रखा गया है।

खान सर ने दायर क‍ी अग्रिम जमानत याचिका Patna Khan Sir Firing Case Bail Plea

दरअसल ज्ञान बिंदु के वकील ने इरादतन गोली चलाने की बात कहते हुए जमानत पर विरोध जताया है। तो वहीं शनिवार को खान सर के अधिवक्ता ने ऑनलाइन अग्रिम जमानत के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की थी।

खान सर तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस

तो वहीं दूसरी तरफ, चार दिन के बाद भी पुलिस खान सर तक नहीं पहुंच पाई है। उनके ठिकाने को लेकर छानबीन जारी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

सरेंडर की चर्चा को किया खारिज

तो वहीं बीते दिनों खान सर के आत्मसमर्पण की चर्चा पटना सिविल कोर्ट परिसर में हो रही थी। हालांकि उनके अधिवक्ता अरविंद कुमार मौआर ने इस अफवाहों को नकार दिया है। उनकी माने तो खान सर के सरेंडर का कोई सवाल ही नहीं उठता। वकील की माने तो साजिश के तहत उनके मुवक्किल को फंसाया जा रहा है।

गार्डों के बयान के बाद बढ़ी मुश्किलें

बताते चलें कि फायरिंग मामले में खान सर के दो गार्ड गिरफ्तार है। ऐसे में पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि खान सर के निर्देश पर ही उन्होंने दो-दो राउंड फायरिंग की थी। गार्डों के बयान के बाद से ही खान सर की मुश्किलें बढ़ गई। इसी बयान के बाद प्राथमिकी में पुलिस ने फैजल खान का नाम जोड़ दिया गया। जिसके बाद से उनकी गिरफ्तारी की चर्चाएं हो रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें