उधम सिंह नगर: किच्छा क्षेत्र मे उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो लोगों का शव आजाद नगर स्थित शीड प्लांट के पीछे पड़े हुए मिले। घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने जब दोनों की शिनाख्त करवाई तो दोनों पति पत्नी निकले। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक किच्छा वार्ड 3 निवासी चंद्रपाल व उसकी पत्नी कमला देवी बुधवार शाम से गायब चल रहे थे। दोनों मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके गायब होने पर आस पड़ोस के लोगो ने उन्हें काफी तलाश किया लेकिन उनका कुछ भी पता नही चल सका । जिसके बाद दोनों के गायब होने की सूचना पुलिस को आज सुबह दी गयी थी। जिसके बाद से ही पुलिस व आसपास के लोग दोनों को तलाश करने में जुटे हुए थे। आज जब कुछ लोग सीड प्लांट के पीछे तलाश में जुटे हुए थे तभी दोनों के शव झाड़ियों में दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।