National

Passport नहीं भारतीय नागरिकता का प्रमाण, तो कौन-सा दस्तावेज है?

Passport is not Proof of Citizenship: भारत में समय-समय पर नागरिकता प्रमाणपत्रों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। सबसे पहले आधार कार्ड को नागरिकता का प्रमाण मानने से मना कर दिया गया। अब कहा जा रहा है कि पासपोर्ट भी भारतीय नागरिकता का प्रमाण नहीं है। ये बात तब सामने आ रही है जब देश में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे है कि अगर पासपोर्ट भारतीय नागरिकता का प्रमाण नहीं है तो आखिर कौन सा दस्तावेज है?

पासपोर्ट नहीं भारतीय नागरिकता का प्रमाण Passport is not Proof of Citizenship

हाल ही में पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर एमईए ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट एक ट्रैवल डॉक्यूमेंट है। ये विदेश यात्रा, कांसुलर सेवाएं और विदेश में पहचान के लिए है। इसे भारतीय नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जा सकता।

citizenship

केवल भारतीय नागरिकों को ही पासपोर्ट होता जारी

अब इसके बाद से सवाल उठ रहे है कि भारतीय नागरिकता का प्रमाण पासपोर्ट क्यों नहीं हो सकता? ये बात थोड़ी इसलिए भी अजीब है क्योंकि पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के तहत केवल भारतीय नागरिकों को ही पासपोर्ट जारी किया जाता है। पासपोर्ट जारी होने से पहले व्यक्ति को लिस वेरिफिकेशन, कई दस्तावेजों की जांच से गुजरन होता है। तब जाकर किसी को पासपोर्ट मिलता है। हालांकि उसके बावजूद सरकार इसे नागरिकता का प्रमाम नहीं मान रही।

पासपोर्ट जब्त या रद हो सकता है

सरकार की माने तो किसी का भी पासपोर्ट जब्त या फिर रद किया जा सकता है। अगर बाद में इस बात की जानकारी मिलती है कि इसे गलत तरीके से बनाया गया था।

कौन-कौन से दस्तावेज नहीं हैं नागरिकता का प्रमाण?

आफको बता दें कि फिलहाल भारत में नागरिकता साबित के लिे कोई एक सार्वभौमिक दस्तावेज नहीं है। आधार, पासपोर्ट के साथ ही राशन कार्ड भी नागरिकता का सबूत नहीं माना जा सकता है।

  • आधार कार्ड: केवल निवास प्रमाण, नागरिकता का प्रमाण नहीं
  • पैन कार्ड: कर पहचान
  • वोटर आईडी: मतदाता सूची में नाम होने का प्रमाण
  • पासपोर्ट: यात्रा दस्तावेज
  • राशन कार्ड: कल्याणकारी योजनाओं का प्रमाण

तो नागरिकता का प्रमाण क्या है?

गृह मंत्रालय की माने तो भारतीय नागरिकता, नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत तय होती है। जन्म, वंश, पंजीकरण, प्राकृतिककरण या क्षेत्र विलय से नागरिकता प्राप्त की जा सकती है। देश में नेशनल सिटिजनशिप जैसा कार्ड नहीं है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें