Big NewsDehradun News

11 साल पहले निधन, फिर भी लोकसभा से आया निमंत्रण!, पूर्व मेयर के नाम पत्र से हड़कंप

उत्तराखंड से एक हैरान करने वाली लापरवाही ने लोकसभा सचिवालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 11 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह चुकी देहरादून की पूर्व मेयर स्व. मनोरमा डोबरियाल शर्मा को लोकसभा सचिवालय की ओर से 2026 में निमंत्रण पत्र भेजा गया है। जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही है।

2015 में हो चुका है निधन तब भी लोकसभा ने भेजा न्योता

मामला 20 मार्च का है, जब लोकसभा सचिवालय की संयुक्त सचिव जयोचनामयी सिन्हा की तरह से ये पत्र जारी किया गया। पत्र में मनोरमा डोबरियाल को महिला संसदीय सदस्यों पर प्रकाशित होने वाली नई पुस्तक के लिए मूल लेख भेजने का न्योता दिया गया। जबकि उनका निधन 18 फरवरी 2015 को हो चुका है।

पूर्व मेयर के पुराने पते पर भेजा निमंत्रण

पत्र में लिखा गया है कि लोकसभा सचिवालय महिला सांसदों के योगदान को दस्तावेजीकृत करने और उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से वर्ष 1993 में प्रकाशित पुस्तक का अपडेटेड संस्करण तैयार कर रहा है। इसी कड़ी में मनोरमा शर्मा को महिला नेतृत्व और आधुनिक चुनौतियों पर अपने अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। हैरानी की बात यह है कि यह पत्र देहरादून के अजबपुर कलां स्थित उनके पुराने पते पर भेजा गया।

मनोरमा डोबरियाल के बेटे ने किया तीखा व्यंग्य

घटनाक्रम पर स्व. मनोरमा डोबरियाल शर्मा के पुत्र विवेक शर्मा ने सोशल मीडिया पर तीखा व्यंग्य किया है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “धन्यवाद मोदी सरकार। आपने मेरी मां, जो कि 11 साल पहले इस दुनिया से विदा हो चुकी हैं, उन्हें लोकसभा में एक महत्वपूर्ण परिचर्चा में भाग लेने के लिए निमंत्रण भेज दिया है। मैं मम्मी से निवेदन करूंगा कि वहां पहुंचकर इनकी बुद्धि शुद्धि जरूर करवाएं।”

dehradun

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें