Dehradun NewsHighlight

CM ने किया प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन का शुभारंभ, बोले देवभूमि के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर हैं प्रवासी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दून विश्वविद्यालय में राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के तहत आयोजित प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंड देवभूमि की संस्कृति, परंपरा और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। वे राज्य के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर हैं।

विकास में योगदान दे रहे हैं प्रवासी: CM

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि सरकार ने प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन इसलिए किया है ताकि उनके सुझाव और अनुभवों को राज्य के विकास से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि कई प्रवासी अपने गांवों को गोद लेकर विकास में योगदान दे रहे हैं।

राज्य ने कई क्षेत्रों में की है प्रगति

सीएम धामी ने कहा राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, सड़क और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत चार वर्षों में 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंडी प्रवासी सम्मेलन का सीएम ने किया उद्घाटन, 17 देशों के प्रवासी उत्तराखंडी हुए शामिल

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें