संसद के बाहर सरकार-विपक्ष आमने-सामने, कांग्रेस की नारेबाजी, NDA का भी विरोध प्रदर्शन, VIDEO

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन यानी गुरुवार को भी आज हंगामा देखने को मिला। संसद भवन के बाहर विपक्ष और सरकार आमने-सामने आ गए। दोनों NDA और विपक्ष की तरफ से जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तो वहीं विपक्ष के सामने NDA के सांसद भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।
संसद के बाहर सरकार-विपक्ष आमने-सामने
दोनों पक्षों की तरफ से जमकर नारेबाजी चली। बताते चलें कि जहां NDA सांसद 21 जुलाई को पीएम आवास के बाहर राहुल समेत कांग्रेस के धरने का विरोध कर रहे हैं। तो वहीं इंडिया ब्लॉक पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा है। बता दें कि प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी NDA सांसदों के काफी करीब पहुंच गई थी। इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आकर रोका।
कांग्रेस की नारेबाजी, NDA का भी विरोध प्रदर्शन
सरकार कह रही है कि वो पेपर लीक के मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार है। तो वहीं विपक्ष का कहना है कि पहले शिक्षा मंत्री इस्तीफा देंगे तब जाकर इस मुद्दे पर बात होगी। यहां क्लीक कर देखें वीडियो
संसद के अंदर भी हंगामा जारी
उधर, आज भी संसद के अंदर हंगामा जारी रहा। जिसके चलते दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को पहले दोपहर दो बजे के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद लोकसभा में जैसे ही 2 बजे के बाद कार्यवाही शुरू हुई तो दोबारा से भारी हंगामा देखने को मिला।
दोनों सदनों की कार्यवाही कल के लिए स्थगित
जिसके चलते एक बार फिर संदर की कार्यवाही शुक्रवार यानी अगले दिन 11 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। वहीं राज्यसभा में भी तीन बजे तक कार्यवाही को स्थगित किया गया था। दोबारा से हंगामा होने के वजह से राज्यसभा को भी 24 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया।