देहरादून। उत्तराखंड परिवहन विभाग के दो अधिकारियों को पदोन्नति का।तोहफा मिला है….विभाग के चयन समिति की रिपोर्ट के आधार पर राज्यपाल ने दोनों अधिकारियों के प्रमोशन पर मुहर लगाई है। प्रमोमशन पाने वाले अधिकारियों में पौड़ी सम्भाग के आरटीओ सुंधाशु गर्ग भी शामिल हैं।
वहीं सनत कुमार सिंह को भी पदोन्नति का तोहफा मिला है। दोनों अधिकारियों को उप परिवहन आयुक्त के पद पर प्रमोशन हुआ है.
वहीं पौड़ी सम्भाग की आरटीओ की जिमेदारी देहरादून के आरटीओ दिनेश चन्द्र पठाई को अतिरिक्त दी गयी है।