Entertainmenthighlight

Parineeti Chopra Pregnant: मां बनने वाली हैं परिणीति, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

Parineeti Chopra Pregnant: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है। परिणीति और राघव की इस खुशखबरी के बाद फैंस काफी खुश है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर बाकी फैंस भी कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा Parineeti Chopra Pregnant

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इस खुशखबरी को शेयर किया। एक फोटो में बच्चे का नन्हा सा पांव दिखाई दे रहा है। जिसमें लिखा है 1+1=3। तो वहीं एक वीडियो भी है। जिसमें परिणीति और राघव दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट में कैप्शन लिखा, “हमारी छोटी सी दुनिया… बस आने को है, असीम कृपा है।”

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

सितंबर 2023 में की थी शादी

बताते चलें कि परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा की सितंबर 2023 में उदयपुर में हुई थी। दोनों पहली बार लंदन में मिले थे। अब शादी के करीब दो साल बाद दोनों माता-पिता बनने जा रहे हैं।


Back to top button