EntertainmentHighlight

Param Sundari Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, इस दिन होगी रिलीज

Param Sundari Trailer Out: आज यानी बुधवार को रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘परम सुंदरी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा(sidharth malhotra) और जाह्नवी कपूर (janhvi kapoor) की इस फिल्म का लोग काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में सिद्धार्थ परम का किरदार निभा रहे हैं। जिन्हें सुंदरी से प्यार हो जाता है। इसमें सुंदरी का रोल जाह्नवी निभा रही है।

Param Sundari Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

इंस्टाग्राम पर मैडॉक फिल्म्स ने ट्रेलर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, “दिल्ली का मुंडा परम, सुंदरी के शहर में पंजाबियों का स्वैग और सियापा लेकर आ रहा है! साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी ‘परमसुंदरी’ आ रही है।” इस फिल्म को तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है।

कैसा है ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर?

इस ट्रेलर में सिद्धार्थ और जाह्नवी की केमिस्ट्री देखने को मिलती है। 2 मिनट 40 सेकंड के ट्रेलर में सिद्धार्थ पंजाबी स्टाइल में और जाह्नवी दक्षिण भारतीय लुक में नजर आ रही है। शुरुआत चर्च से होती है। दोनों सिद्धार्थ और जाह्नवी प्यार में डूबे होते है। प्रेम कहता है कि एक व्यक्ति से प्रेम ही सच्चा प्यार होता है। इसमें क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी दर्शाई गई है। फिल्म की शूटिंग केरल में की गई है।

फिल्म कब होगी रिलीज? Param Sundari Release Date

फिल्म के काफी गाने पहले ही मेकर्स द्वारा रिलीज किए जा चुके है। जिसमें ‘परदेसिया’ और ‘भीगी साड़ी’ शामिल है। सिद्धार्थ और जाह्नवी के साथ फिल्म में संजय कपूर, मंजोत सिंह आदि कलाकार भी अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें