Pankaj Udhas Death: 72 साल की उम्र में गजल गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) में छोड़कर चले गए हैं। 26 फरवरी को सिंगर का निधन हो गया है। सिंगर के परिवार वालों ने स्टेटमेंट जारी कर निधन की जानकारी दी है।
स्टेटमेंट जारी कर उन्होंने लिखा ‘बडे ही भारी मन से हम आपको ये जानकारी दे रहे है कि लंबी बीमारी के चलते पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। गजल गायक का आज यानी मंगलवार को अंतिम संस्कार होगा। पंकज की बेटी नायाब उधास ने उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी शेयर की है।

बेटी नायब ने अंतिम संस्कार की दी जानकारी(Pankaj Udhas Funeral)
आज पंचतत्वों में पंकज उधास विलिन हो जाएंगें। सिंगर की बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनके आत्म संस्कार से जुड़ी जानकारी दी गई है।

पोस्ट में लिखा “पद्मश्री पंकज उधास की प्रेमपूर्ण स्मृति में, बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को उनके निधन की सूचना देते हुए दुखी हैं. अंतिम संस्कार मंगलवार, 27 फरवरी को दोपहर 3 से 5 बजे तक होगा, स्थान: हिंदू श्मशान, वर्ली (मुंबई) लैंडमार्क ऑपोजिट, फोर सीजन्स: डॉ. ई म्यूज़ रोड. वर्ली, उधास परिवार.”4
घर पर लाया जाएगा Pankaj Udhas का पार्थिव शरीर
बता दें की ब्रीच कैंडी अस्पताल से पंकज उधास का पार्थिव शरीर 11 बजे के करीब उनके बंगले में लाया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे पंकज के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वर्ली के हिंदू शमशान भूमि पर दोपहर करीब तीन बजे उनका अंतिम संस्कार की क्रिया शुरू की जाएगी।