हल्द्वानी: दमुवाढूंगा क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए की दहशत है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीण डर के साये में जीने को मजबूर हैं। तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में घरों के आस-पास घूमता नजर आ रहा है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक पहली बार नहीं। इससे पहले भी हल्द्वानी के रिहायशी इलाकों में तेंदुआ दस्तक दे चुका है। लोग वन विभाग से कई बार शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके कोई कुछ करने को तैयार नहीं है।
जिस तरह से तेंदुआ इस बार घरों के आस-पास घूमता नजर आ रहा है। वो किसी बड़े खतरे का संकेत है। दरअसल, तेंदुए के घरों के पास आने से वह किसी पर भी हमला कर सकता है। इससे लोग दहशत में हैं। लोगघर से निकलने से भी कतरा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों को भी तेंदुए के क्षेत्र में घूमने की सूचना दी गयी, लेकिन वन विभाग के अधिकारी इस मामले में कोई भी गंभीरता नहीं दिखा रहे है।
वन विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में खासा आक्रोष है। क्षेत्र में वन तेंदुआ और गुलदार पिछले कुछ दिलों से लगातार कुत्तों और गाय-भैंस पर हमला कर चुका है। इससे लोगों को डर है कि कहीं तेंदुआ के सामने किसर दिन कोई आ गया तो, वो किसी की भी जान ले सकता है। रात आठ बजे के बाद लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। बावजूद वन विभाग ना तो कार्रवाई कर रहा है और ना अधिकारी कुछ कहने को तैयार हैं।