किच्छा (मोहम्मद यासीन)- जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रशाद गंगवार के आवास पर पंचायत के दौरान दो पक्षों के बीच जम कर लात घूसे चले। जिसमे दो शख्स घायल हो गए, घायल पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों पर बन्दूक की बट से मारने का आरोप लगाया है।
दरअसल देशराज ओर सेवाराम के बीच दुकान के किराए को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते जिलापंचायत आवास बरा में दोनों पक्षों को लेकर पंचायत चल रही थी। एक पक्ष दूसरे पक्ष पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आगये, फिर क्या था जुबानी जंग हाथा पाई में बदल गयी, जिसमे दुकान स्वामी देशराज के बेटे को दूसरे पक्ष सेवाराम व उसके पुत्रों द्वारा जम कर मार लगाई, मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गयी मौके पर पहुची पुलभट्टा पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत कराया जिसके बाद पीड़ित पक्ष देशराज ने थाने पुलभट्टा में न्याय की गुहार लगाई है.
वहीं पीड़ित पक्ष द्वारा आरोप लगाया है कि सेवाराम पक्ष द्वारा तमंचे से पहले उन्हें धमकाया गया बाद मे उसकी बट से प्रहार किया है जिसमे उसका बेटा घायल हो गया है।
वहीं पुलभट्टा एसओ वीडी जोशी ने बताया कि आज दोपहर जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास में पंचायत चल रही थी। तभी दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर हाथा पाई हुई है़ जिसमे दोनों पक्षों के लोगों को हल्की चोट आई है। मामले में देशराज द्वारा तहरीर दी गयी है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है पूरे मामले की जांच की जा रही है।