Rudraprayag NewsHighlight

पंचायत चुनाव के नामांकन में उमड़ रहा सैलाब, पहले दिन भरे गए कई नामांकन पत्र

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन शुरू हो गए हैं. बुधवार से नामांकन प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हो गई है. बता दें इस बार के पंचायत चुनाव में पूरे विकासखंड में कुल 846 वार्ड सदस्यों, 66 ग्राम पंचायत प्रधानों, 35 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 4 जिला पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव होने हैं.

5 जुलाई तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया

प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे, जिससे पूरे इलाके में चुनावी माहौल बन गया है.बता दें नामांकन प्रक्रिया आगामी 5 जुलाई तक चलेगी. नामांकन के बाद 7 से 9 जुलाई के बीच नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 14 जुलाई को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. जबकि 31 जुलाई को मतगणना के साथ चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

Rudraprayag panchayat chunav
पंचायत चुनाव के नामांकन में उमड़ रहा सैलाब

47 लाख 77 हजार 72 मतदाता डालेंगे वोट

बता दें कि इस बार 55,587 ग्राम पंचायत पद, 7499 प्रधान ग्राम पंचायत पद, 2974 क्षेत्र पंचायत पद और 358 जिला पंचायत पद हैं. कुल 66,418 पदों पर चुनाव होंगे. 47 लाख 77 हजार 72 मतदाता मतदान करेंगे. इनमें से महिला मतदाता 23 लाख 10 हजार 296 हैं. जबकि पुरुष मतदाता 24 लाख 65 हजार 702 हैं. वहीं अन्य मतदाता 374 हैं. वोटर लिस्ट में कुल 4 लाख 56 हजार 793 नए मतदाता जुड़े हैं.

ये भी पढ़ें : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तारीखों का ऐलान, एक क्लिक में जाने कब होगा मतदान

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें