Big NewsTehri News

पंचायत उपचुनाव के लिए तैयारियां तेज, इस दिन होगी वोटिंग, अधिसूचना जारी

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही चुनावी कार्यक्रम की भी घोषणा कर दी गई है। पंचायतों के खाली पदों पर पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी।

पंचायतों के खाली पदों पर पांच अक्टूबर को होगी वोटिंग

पंचायतों के खाली पदों पर मतदान के लिए अधियूचना जारी कर दी गई है। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के रिक्त पदों ग्राम ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत पर पांच अक्टूबर को मतदान होगा।

संबंधित क्षेत्रों में लागू की गई आचार संहिता

चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही अधिसूचना जारी होने की तिथि से मतगणना खत्म होने तक संबंधित इलाकों में चार संहिता लागू कर दी गई है। 20 और 21 सितंबर तक नामांकन किया जा सकता है और 23 सितंबर तक नाम वापस ले सकते हैं।

सात अक्टूबर को की जाएगी मतगणना

जिसके बाद 24 सितंबर को चुानव चिन्ह बांटा जाएगा। पांच अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि सात अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। बता दें कि वोटों की गिनती और परिणाम की घोषणा संबंधित क्षेत्र पंचायत के मुख्यालय पर की जाएगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें