Big NewsSports

क्या स्मृति मंधाना को धोखा दे रहे थे पलाश मुच्छल ?, चीटिंग की चैट्स सोशल मीडिया पर हुई वायरल! smriti mandhana

smriti mandhana wedding postponed: भारतीय टीम की क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल(palaash muchhal) शादी करने ही वाले थे। प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए थे। हल्दी, मेहंदी के बाद संगीत सेरेमनी भी हुई। 23 नवंबर को शादी होने वाली थी।

लेकिन एक दिन पहले स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से शादी को पोस्टपोन कर दिया गया। यहां तक सब सही था लेकिन जैसे ही स्मृति ने शादी के सारे पोस्ट सोशल मीडिया से हटाए उसके बाद से अफवाहें उड़ रही है। रूमर्स है कि स्मृति के मंगेतर पलाश मुच्छल ने चीट किया है।

स्मृति ने शादी के पोस्ट किए डिलीट smriti mandhana wedding postponed

दरअसल स्मृति मंधाना कि शादी से पहले उनके पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक के लक्षण दिखे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एक दिन बाद खबर आई कि मंगेतर पलाश की भी अचानक सेहत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें भी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

ये भी पढ़ें:- Smriti mandhana Mehndi Photos: स्मृति के हाथों पर लगी पलाश के नाम की मेहंदी, फंक्शन से फोटोज वायरल

एक चीज जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी वो थी समृति द्वारा चुपचाप अपने शादी से जुड़े पोस्ट और वीडियोज इंस्टाग्राम से डिलीट करना। इसमें उनकी सगाई की उनाउंसमेंट और प्रपोजल वीडियो भी शामिल थी। साथ ही उनकी महिला क्रिकेटर दोस्तों ने भी शादी के पोस्ट डिलीट कर दिए। इसके बाद से ही ऑनलाइन अटकलें लगनी शुरू हो गई।

क्या स्मृति मंधाना को धोखा दे रहे थे पलाश?

इन सब के बीच एक और कंट्रोवर्सी उठी जिसने सबको हैरान कर दिया। इंस्टाग्राम यूजर मैरी डी कोस्टा ने सोशल मीडिया पर पलाश के साथ चैट के स्क्रीनशॉर्ट शेयर किए हैं। उन्होंने दावा किया कि ये चैट उनकी पलाश के साथ की है। हालांकि बाद में जिस अकाउंट से ये चैट शेयर हुई उसे बाद में डिएक्टिवेट कर दिया गया। लेकिन अभी भी ये स्क्रीनशॉर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Smriti mandhana marriage postponed: वर्ल्ड चैम्पियन स्मृति मंधाना की शादी टली, ये है वजह

चीटिंग की चैट्स सोशल मीडिया पर हुई वायरल!

चैट्स में ये मैसेज मई 2025 के है। जिसमें पलाश मैरी को स्विमिंग चलने के लिए कहते है। हालांकि जब मैरी उनको उसके रिलेशनशिप या उसे प्यार है या नहीं के बारे में पूछती है तो पलाश सवालों का जवाब नहीं देते। साफ जवाब ना देने की बजाय वो उसे मिलने के लिए कहता है।

Someone on Insta posted ss of Palash DMing her.
byu/itneverhelps inBollyBlindsNGossip

palak muchhal ने शेयर किया पोस्ट

सोशल मीडिया पर पलाश की बहन पलक ने पोस्ट शेयर कर शादी के पोस्टपोन होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “स्मृति के पिता की तबीयत की वजह से स्मृति और पलाश की शादी को रोका जा रहा है। आप सभी से रिक्वेस्ट है कि इस सेंसिटिव समय में परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें’ बता दें पलाश और स्मृति दोनों में से किसी ने शादी को लेकर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें