Big NewsNational

बड़ी खबर! Terrorist Abdul Rauf Azhar मारा गया, कंधार हाईजैक का था मास्टर माइंड

ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बड़ी खबर सामने आई है। कंधार हाईजैक का मास्टरमाइंड और भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी अब्दुल रउफ अजहर(Terrorist Abdul Rauf Azhar) मारा गया है। बता दें कि ये वहीं आंतकी है जो कंधार हाईजैक का मास्टर माइंड था। इस आंतकी को ऑपरेशन सिंदूर के तहत निशाना बनाया गया।

ऑपरेशन सिंदूर में Terrorist Abdul Rauf Azhar मारा गया

Terrorist Abdul Rauf Azhar वो नाम है। जिसे भारत ने दो दशक से ज्यादा वक्त से खोजा था। जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर जो पाकिस्तान की सरपरस्ती में पीओके के आतंकी कैंपों में छिपा बैठा था। साथ ही भारत के खिलाफ ज़हर उगलने से कभी बाज नहीं आता था। लेकिन अब उसकी कहानी वहीं खत्म हो गई। जहां से उसने भारत में दहशत फैलाने की शुरुआत की थी।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत बनाया निशाना

खबरों की माने तो भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत उसे निशाना बनाया। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि उसे किस आतंकी कैंप में मारा गया। लेकिन सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस मिशन में टारगेटेड एक्शन लिया गया और अंजाम बिल्कुल सटीक रहा।

इस खबर की पुष्टि होते ही सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग भारतीय सेना को सलाम कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें