स्विटजरलैंड में इसी हफ्ते आईस क्रिकेट का पहला आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में दो टी-20 मुकाबला खेला गया। यहां पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी और पूर्व भारतीय कप्तान वीरेंद्र सहवाग की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। मैच के बाद शाहिद अफरीदी ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी भारतीय का दिल जीत दिला।
आईस क्रिकेट के पहले टूर्नामेंट में पाकिस्तानी कप्तान अफरीदी रॉयल्स XI ने पूर्व भारतीय कप्तान वीरेंद्र सहवाग के डायमंड्स XI को 2-0 से हराया। अफरीदी की टीम दोनों ही मैचों में शानदार खेल दिखाते हुए सबका दिल जीत लिया। टीम के कप्तान अफरीदी ने भी कुछ ऐसा किया जिसने सभी भारतीय का दिल जीत लिया।
शाहिद अफरीदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भारतीय फैन से तिरंगा को सीधा करने की बात करते दिख रहे हैं। इस बात से पता चलता है अफरीदी वाकई भारतीय तिरंगे के प्रति कितना सम्मान रखते हैं।
पूरी दुनिया में अपने खेल के पॉपुलर अफरीदी को आईस क्रिकेट के दौरान भी दर्शकों का काफी प्यार मिला। जब दर्शकों के पास आफरीदी पहुंचे तो लोगों ने उनसे फोटो खिंचवाने की मांग की। इस दौरान भारतीय टीम को समर्थन करने आई कुछ महिला दर्शक ने फोटो खिंचवाने की गुजारिश की। अफरीदी फोटो खिंचवाने को राजी हो गए उनकी नजर जैसे ही मुड़े हुए भारतीय झंडे पर गई तुरंत ही उसे सीधा करने को बोल दिया।
आफरीदी पहले भी भारत पाकिस्तान के बीच शांति और भाईचारे की बात कहते रहे हैं। इस बार उनके इस कदम ने जता दिया है कि वह वाकई क्रिकेट के सच्चे एंबेसडर हैं।