NationalHighlight

पाकिस्तान ने की हमले की कोशिश!, श्रीनगर, चंडीगढ़ समेत 15 शहरों में भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की थी साजिश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है। इसी बौखलाहट में उसने 7 मई की रात एक और नापाक हरकत कर डाली। श्रीनगर से लेकर भटिंडा और लुधियाना से लेकर भुज तक, पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के ज़रिए भारत के कई सैन्य ठिकानों को टारगेट करने की कोशिश की। अवंतीपुरा, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, चंडीगढ़ जालंधर, नल, फलौदी, उत्तरलाई और आदमपुर यानी पूरे उत्तर और पश्चिम भारत को घेरकर हमला करने की कोशिश की गई।

पाकिस्तान की हमले की कोशिश को भारत ने किया नाकाम

भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट और यूएएस ग्रिड ने कमाल की मुस्तैदी दिखाई। ज़्यादातर मिसाइलें रास्ते में ही पकड़ ली गईं। मलबा कई जगहों से इकट्ठा कर लिया गया है। ये साफ दिखाता है कि हमला पाकिस्तान से ही हुआ था।

भारत ने दिया मुंह तोड़ जवाब

सुबह होते ही भारतीय सशस्त्र बल हरकत में आ गए। जवाब सीधा और सटीक था पाकिस्तान के अंदर घुसकर उसके एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह किया गया। सूत्रों के मुताबिक लाहौर का एक बड़ा रडार सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। और भी कई ठिकानों को टारगेट किया गया है।

भारत ने पहले ही कह दिया था हम जंग नहीं चाहते। लेकिन अगर हमला होगा। चाहे वो हमारे जवानों पर हो या आम नागरिकों पर तो जवाब ज़रूर मिलेगा।

इसी बीच LOC भी सुलग रहा है

पाकिस्तान की तरफ से कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी जैसे सीमावर्ती इलाकों में जबरदस्त फायरिंग हुई। मोर्टार, हैवी गन, आर्टिलरी सब झोंक दिया गया। इस हमले में अब तक 16 निर्दोष भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है। इनमें तीन महिलाएं और पांच मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें