International Newshighlight
Pakistan Quetta Bomb Blast: फिर दहला पाक!, फिदायीन हमले में 10 लोगों की मौत, कई घायल

Pakistan Quetta Bomb Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में फिदायीन हमला हुआ है। जिसमें अब तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। तो वहीं 32 से ज्यादा लोग घायल हैं। हालांकि इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है कि ये हमला आखिरकार करवाया किसने है? हालांकि सूत्रों की माने तो कुछ लोग सेना हेडक्वॉर्टर आए और खुद को उड़ा दिया।
इस हमले के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि लगातार पाकिस्तान में काफी सारे हमले हो रहे है। जिन्हें आतंकवादी हमला बताया जा रहा है।