International NewsHighlight

मातम में बदला Pakistan का स्वतंत्रता दिवस!, फायरिंग में 3 की मौत, 60 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान में गुरुवार यानी कि 14 अगस्त को आजादी का जश्न (Pakistan Independence day 2025) मनाया जा रहा है। लेकिन ये जश्न जल्द ही मातम में बदल गया। पाकिस्तान के ‘जियो न्यूज’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर हुई फायरिंग के दौरान तीन लोगों की जान चली गई। जिसमें आठ साल की बच्ची भी शामिल है। तो वहीं 60 से ज्यादा लोग घायल है।

मातम में बदला पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस! Pakistan Independence Day 2025 Firing Killed 3

खबरों की माने तो ये हादसा कराची शहर में कई जगहों पर फायरिंग के मामले देखे गए। अजीजाबाद में एक आठ साल की बच्ची गली में घूम रही थी। तभी उसे गोगी लगी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तो वहीं कोरंगी में भी गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस की माने तो कोरंगी के साथ-साथ लियाकताबाद और महमूदाबाद से भी फायरिंग के मामले सामने आए।

फायरिंग में 3 की मौत, 60 से ज्यादा घायल

फायरिंग से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने भी इस घटना पर कार्रवाई शुरू कर दी है। खबरों की माने तो इस घटना से जुड़े कुछ संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। उनके पास से आधुनिक हथियार मिले है। फायरिंग की घटनाएं पाक में बढ़ रही है। साथ ही कई लोग अवैध तरीके से हथियार अपने पास रखने लगे हैं।

पहले भी फायरिंग में हो चुकी है कईयों की मौत

इससे पहले भी पाक में फायरिंग की घटना से कई लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है। ARY न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल कराची में 42 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। ये घटना केवल जनवरी महीने की है। तो वहीं 233 लोग घायल हुए थे। हालांकि ये सभी आपसी विवाद और पारिवारिक झगड़ों के मामले थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें