पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन कर नापाक हरकत की जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं घुसपैठ की फिराक में जुटे दो आतंकी भी सेना ने सीमा पर मार गिराए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार आतंकी और पाकिस्तानी सेना के जवान केजी सेक्टर में घुसपैठ की फिराक में थे। सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते उन्हें घुसपैठ न करने के लिए पहले चेतावनी दी गई। जिसके बाद आतंकियों और पाक सेना के जवानों ने भारतीय जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने दो घुसपैठियों को जीरो लाइन पर मार गिराया।
केजी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। उधर कश्मीर के करनाह में भी एलओसी पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
शहीद जवान राहुल भैरू सुलागेकर कर्नाटक के रहने वाले थे। वह शुक्रवार को केजी सेक्टर में हुई गोलाबारी में शहीद हुए हैं।