International NewsHighlight

Pakistan की एयस्ट्राइक के बाद तालिबान का जवाब, पाक चौकियों पर कब्जा, हथियार तक छीन लिए, 12 की मौत

Afghanistan Pakistan Border Clash: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भीषण युद्ध छिड़ गया है। शनिवार रात को पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर अफगानिस्तान ने हमले किए। इन हमलों में 12 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। तो वहीं कुछ सैनिक जख्मी भी बताए जा रहे हैं।

पाकिस्तान की एयस्ट्राइक के बाद तालिबान का जवाब Afghanistan Pakistan Border Clash

ये हमला नांगरहार और कुनार प्रांतों में डुरंड लाइन के पास किया गया। इसके साथ ही जानकारी ये भी सामने आ रही है कि अफगान की सेना ने पाकिस्तान की कई चौकियों पर भी कब्जा कर लिया है। ऐसे समय पर जंग शुरू हुई जब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी भारत दौरे पर हैं। बताते चलें कि इससे पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की थी। जब मुत्तकी का भारत दौरा शुरू हुआ था।

कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा

अफगानिस्तान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने टोलो न्यूज को जानकारी दी कि उन्होंने पाक की कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है। साथ ही कुनार और हेलमंद प्रांतों में एक-एक पाकिस्तानी चौकी को खत्म भी कर दिया है। स्थानीय सूत्रों की माने तो अफगान सीमा बलों और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच पक्तिया प्रांत के आरयूब जाजी जिले में भीषण जंग छिड़ी हुई है। ताजा अपडेट्स के अनुसार इस हमले में अबतक 12 पाक सैनिकों की मौत हो गई है।

पाकिस्तानी सेना के 12 पाक सैनिकों की मौत

पाक की सेना को इस हमले से काफी नुकसान हुआ है। अफगान सैनिकों ने यहां तक की पाक सेना के हथियार तक छीन लिए। बताते चलें कि नौ अक्टूबर को अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त जलालाबाद और पक्तिका में पाकिस्तान ने कई हवाई हमले किए थे। ये हमले टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को निशाना बनाते हुए किए गए थे।

जवाबी कार्रवाई जारी

तो वहीं इस्लामाबाद के रायटर के अनुसार पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर शनिवार रात गोलीबारी की घटनाएं हुईं। जिसमें अफगान ने पाक की चौकियों पर हमला बोला। पाक ने पांच से अधिक स्थानों पर झड़पों की पुष्टि की। साथ ही कहा कि जवाबी कार्रवाई की जा रही हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें