TrendingHighlight

चर्चा में है पाकिस्तान की ये शादी, 6 सगे भाइयों ने किया 6 सगी बहनों से निकाह, लोग भी देख हो गए हैरान

पाकिस्तान(Pakistan) के पंजाब की शादी चर्चा का विषय बन गई है। यहां पर छह सगे भाइयों ने छह सगी बहनों से सामूहिक निकाह(Pakistan Six Brother Wedding) किया। ये शादी एकता और सादगी का एक बेहतरीन उदाहरण है। निकाह में 100 से अधिक लोगों की मौजूदगी में हुआ। जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे।

इस शादी की खास बात ये है कि इसमें महंगी परंपराओं को त्यागकर बड़ी ही सादगी और विनम्रता से निकाह किया गया। साथ ही दहेज भी लड़की वालों से नहीं लिया गया। हालांकि शादी के लिए बड़े भाइयों को इतंजार करना पड़ा क्योंकि सबसे छोटा भाई बालिग नहीं हुआ था।

चर्चा में है पाकिस्तान की ये शादी (Pakistan Six Brother Wedding)

दूल्हों की माने तो उन्होंने इस शादी को एक उदाहरण बनाने का सोचा। इस्लाम शादी में एकता और सादगी की सलाह देता है। ऐसे में उन्होंने भी उसी चीज का पालन किया। बड़े भाई ने कहा कि उन्होंने देखा है कि लोग अक्सर शादी करवाने के लिए जमीन बेच देते है। तो वहीं कुछ शादी के खर्चों के लिए कर्ज लेते हैं। हमने दिखाया कि शादिया बिना आर्थिक बोज डाले भी कर सकते है।

6 सगे भाइयों ने किया 6 सगी बहनों से निकाह

इसके साथ ही सभी भाइयों ने दूल्हनों के परिवार वालों से किसी भी तरह का दहेज नहीं लिया है। उनका ये फैसला समाज को एक अहम संदेश दे रहा है। शादी का मतलब प्रेम और एकता होती है। ना की दिखावा और बेफीजूल खर्चा। खबरों की माने तो इस शादी में सिर्फ एक लाख पाकिस्तानी रुपए खर्च हुए हैं। भारतीय करंसी के हिसाब से ये रकम 30 हजार रूपए है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें