HaridwarBig News

कार की टक्कर में बस का इंतजार कर रहे छात्र की दर्दनाक मौत, छात्रा गंभीर घायल

हरिद्वार से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बस का इंतजार कर रहे छात्र-छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई जबकि छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना बहादराबाद की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि देर रात पतंजलि योगपीठ मेडिकल काॅलेज के छात्र-छात्रा सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी रुड़की की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर छात्र- छात्रा को जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गई।

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित किया। जबकि छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक छात्र की पहचान दिव्यांश गुप्ता (27) निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। जबकि माधवी चौधरी हैदराबाद का इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button