रामनगर: रामनगर में एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि टैक्सी ओवरलोड थी, जिस कारण कारण वो दुघटना का शिकार हुई। जानकारी के अनुसार उसमें 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार चोपड़ा से रामनगर आ रही ओवरलोड टैक्सी बांगाझाला भंडारपानी के पास पलट गई। उसमें 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि एक एक गम्भीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि कई और गंभीर घायलों को रेफर करने की तैयारी है।