Highlight

उत्तराखंड में 20 हजार से ज्यादा BLA नियुक्त, चुनावी तैयारियां तेज

उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियों के बीच बूथ स्तर पर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों ने अब तक 20 हजार से अधिक बीएलए की नियुक्ति कर दी है।

उत्तराखंड में 20 हजार से ज्यादा BLA नियुक्त

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष प्रयासों के चलते अब तक कुल 20,863 BLA की तैनाती हो चुकी है। उन्होंने इस प्रगति पर सभी दलों का आभार जताते हुए अपील की है कि जल्द से जल्द शत प्रतिशत बीएलए की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी हो सके।

BJP ने नियुक्त किए 10,551 BLA नियुक्त

आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी ने 10,551 बीएलए नियुक्त कर लगभग 89 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है, जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस 9,869 बीएलए के साथ 84 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा सीपीआई (एम) ने 326 और बीएसपी ने 117 बीएलए की नियुक्ति की है।

मतदाता सूची के शुद्धिकरण में BLA की रहेगी अहम भूमिका

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में मतदाता सूची के शुद्धिकरण में बीएलए की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देश पर प्रदेश में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों से बैठक कर शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया था जिसके बाद राजनैतिक दलों ने अधिकांश बीएलए की नियुक्ति कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें