Big NewsUdham Singh Nagar

ओम विहार कॉलोनी में जलभराव से लोगों में आक्रोश, आगामी चुनावों के बहिष्कार की दी चेतावनी

बारिश के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधम सिंह नगर जिले के ओम विहार कॉलोनी में लोगों में जलभराव के कारण आक्रोश है। लोगों ने आगामी चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी है।

ओम विहार कॉलोनी में जलभराव से लोगों में आक्रोश

उधम सिंह नगर जिले के ओम विहार कॉलोनी में जलभराव से लोगों में आक्रोश है। ओम विहार कॉलोनी निवासी कई सालों से जलभराव का दंश झेल रहे हैं। जिसके बाद शनिवार को उन्होंने बैनर लगाकर आगामी चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी है।

जनप्रतिनिधियों और शासन के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

कई सालों से इलाके में जलभराव की समस्या सामने आ रही है। जिसके बाद भी प्रशासन द्वारा इसके लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। शनिवार को लोगों ने जलभराव के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया।

लोगों ने जनप्रतिनिधियों और शासन के खिलाफ जमकक नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि बीते दस सालों से कॉलोनी में करीब 40 परिवार रहते हैं। जो कि जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन कोई उनकी सुध नहीं ले रहा है।

चुनावों में वोट लेने के बाद भूल जाते हैं जनप्रतिनिधि

ओम विहार कॉलोनी निवासियों का कहना है कि चुनावों में जनप्रतिनिधि वादे करके वोट तो ले लेते हैं। लेकिन कोई वादे पूरे नहीं करते। जीतने के बाद जनप्रतिनिधि झांकने तक नहीं आते हैं। बहला नदी के उफान पर आने से इलाके में पानी भरा हुआ है। लोगों का कहना है कि डेढ़ महीने से वो जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं।

लेकिन समस्या का समाधान तो दूर किसी ने उनकी समस्या पर ध्यान तक नहीं दिया। सड़क बनाने का जनप्रतिनिधियों ने सड़क बनाने का वादा किया था जोअब तक नहीं बन पाई। करीब एक महीने से कच्ची सड़क पर पानी चलने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

आगामी चुनावों के बहिष्कार की दी चेतावनी

कॉलोनी की महिलाओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर कॉलोनी की पक्की सड़क बनाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा ना हो तो वो आगामी चुनाव नगर निगम और लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे। इसके लिए उन्होंने कॉलोनी में बैनर लगा दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button