डोईवाला- (जावेद हुसैन)- आज नरेंद्र सिंह नेगी को भाजपा मण्डल डोईवाला की तरफ से भाजपा के विधानसभा प्रभारी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत समारोह का आयोजन किया।
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुवे भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी ने कहा कि नरेन्द्र नेगी के नेतृत्व में भाजपा डोईवाला में ओर मजबूत भी होगी। आगामी नगर निकाय व लोक सभा चुनाव में भाजपा का परचम लहरायेगा। साथ ही कहा कि भाजपा सँगठित होकर राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएगी। इस दौरान नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी ने भाजपा व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि कार्यकर्ताओ के सहयोग से पार्टी को मजबूत किया जायेगा।
इस दौरान मण्डल महामन्त्री संजीव लोधी, कार्यक्रम संयोजक मण्डल उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, मनवर नेगी, राकेश लोधी, अरविंद घिल्डियाल, रोहित गुप्ता, विशाल शर्मा, तरुण चोपड़ा, सुषमा चौधरी, रोहित छेत्री, अनिल चोहान, प्रेम सिंह, प्रीतम पाल सिंह, ललित पन्त, सन्तोष दीक्षित,आदि शामिल रहे।