रुद्रपुर- विपक्ष को अपना चश्मा बदलने की जरूरत है तभी विपक्ष को सूबे में हो रहा विकास दिखाई देगा। ये बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने रूद्रपुर में मीडिया से बात करते हुए कही। वहीं भट्ट ने निकाय चुनाव को लेकर भी पार्टी का रुख साफ किया।
भट्ट ने कहा पार्टी जिसे उम्मीदवार बनाएगी कार्यकर्ताओँ को उसके लिए काम करना होगा। पार्टी के उम्मीदवार का कोई अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बागी तेवर के आगे भाजपा नहीं झुकेगी और बगावत करने वालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
वहीं पार्टी के आजीवन सहयोग निधि पर कांग्रेस की टिप्पणियों से आहत भट्ट ने कहा भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत के लिए अपनी मर्जी से सहयोग कर रहे हैं। भाजपा पार्टी जबरदस्ती लोगो से पार्टी के लिए फंड इकठ्ठा कर रही है।
अजय भट्ट ने कहा की पार्टी का आजीवन सहयोग निधि का कार्यक्रम चल रहा है जिसको लेकर लोगो का सहयोग मिल रहा है। और लोग अपनी मर्जी से पार्टी का आर्थिक सहयोग कर रहे है। किसी पर दबाव नहीं है। कांग्रेस का जबरन वसूली का आरोप सरासर निराधार है।
भट्ट ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा भाजपा चेक के जरिए सहयोग राशि ले रही है जबकि कांग्रेस बताए कि वह किस जरिए पार्टी के लिए चंदा लेती है।