NationalHighlightRahul Gandhi News

Rahul Gandhi की यात्रा में हुई सारी हदें पार’, PM Modi की मां के लिए अभद्र भाषा का किया प्रयोग!, वीडियो वायरल

बिहार(BIhar) में विपक्षी दलों की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ चल रही है। इसी बीच भाजपा ने गुरुवार 28 अगस्त को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए है। बीजेपी की माने तो बिहार चुनाव प्रचार के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) और उनकी स्वर्गीय मां हीराबेन मोदी(PM Modi Mother) के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें पीएम मोदी और उनकी माता जी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। वीडियो जिस कार्यक्रम की है उसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव के पोस्टर लगे थे।

PM Modi की मां के खिलाफ अभद्र भाषा का किया प्रयोग!

इसी वीडियो पर निशाना साधते हुए भाजपा ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर विपक्षी पार्टी के नेताओं पर निम्न स्तर पर गिरने की बात कही है। उनके मुताबिक राहुल और तेजस्वी की यात्रा के मंच से ये अभद्र भाषा का इस्तेमाल पीएम मोदी और उसकी मां के लिए किया गया है। ऐसी अभद्रता राजनीति में पहले कभी देखने को नहीं मिली है। यात्रा स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी हैं।

राहुल गांधी की यात्रा ने की सारी हदें पार’

इसके अलावा भाजपा ने बिहार के अपमान की भी बात कही है। पार्टी ने पोस्ट में लिखा कि स्टालिन और रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को राहुल और तेजस्वी ने अपनी यात्रा में बुलाया जिन्होंने बिहार के लोगों का अपमान किया था। अब वो हताश होकर पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय मां को गाली दिलवा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस के झंडे लहराए जा रहे है। साथ ही मंच पर भी भीड़ दिखाई दे रही है। मंच पर राहुल, प्रियंका गांधी वाड्रा और तेजस्वी की तस्वीरें भी लगी है। हालांकि खबर उत्तराखंड इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

कांग्रेस ने आरोपो से किया किनारा

यह विवाद तब बढ़ा जब कांग्रेस के स्थानीय नेता नौशाद के नेतृत्व में कांग्रेस और आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। हालांकि इस वीडियो और अभद्र भाषा के आरोपों से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें