Haridwar NewsBig News

खानपुर विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर नकाबपोशों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार के खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की में स्थित कैंप कार्यताल के बाहर नकाबपोश बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की. जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. ये पूरी घटना कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

खानपुर विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर फायरिंग

घटना बीते गुरुवार सुबह तड़के की है. जानकारी के अनुसार बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की में स्थित कैंप कार्यालय में कई राउंड हवाई फायरिंग की. इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों में दहशत फैल गई. कर्मचारियों ने फायरिंग की सूचना विधायक और हरिद्वार पुलिस को दी.

CCTV में कैद हुई घटना

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगाले. सीसीटीवी में बदमाश फायरिंग करते हुए कैद हो गए. पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है. मामले को लेकर विधायक के निजी सचिव जुबैर काजमी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है.

आरोपियों की तलाश जारी

मामले को लेकर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी की मदद से जल्द नकाबपोश बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा. एसपी ने जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है.

चैंपियन के समर्थकों पर गहरा रहा शक

26 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के दफ्तर में घुसकर फायरिंग की थी. जिसके बाद से चैंपियन पुलिस हिरासत में है. चैंपियन के जेल जाने के बाद से दोनों के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग जारी थी. ऐसे में फायरिंग का शक चैंपियन के समर्थकों पर भी गहरा रहा है. हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें