देहरादून। एनडी तिवारी के भाजपा में शामिल होते ही बयानबाज़ी का दौर भी शुरु हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस पर तंज कसा है। अजय भट्ट ने कहा कि एनडी तिवारी के भाजपा में शामिल होने के बाद अब सिर्फ कांग्रेस में हरीश रावत ही बचे है। अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस में अहम के चलते नेता पार्टी छोड़ रहे है।