Dehradun NewsBig News

सावधान: आपने भी गाड़ी की नंबर प्लेट की है ऑनलाइन ऑर्डर, RTO लेगा एक्शन

अगर आप अपने वाहन के लिए ऑनलाइन नंबर प्लेट ऑर्डर कर मंगाना चाह रहे हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि ऑनलाइन साइट से आने वाली नंबर प्लेट नकली तो है ही साथ ही उसमें कई खामियां भी है। वहीं अब आरटीओ विभाग ने दो ऑनलाइन कंपनियों को नोटिस भी भेज दिया है।

RTO ने ऑनलाइन कंपनियों को भेजा नोटिस

दरअसल देहरादून में वाहनों की फर्जी और अवैध नंबर प्लेटों के खिलाफ जारी अभियान के बीच परिवहन विभाग ने अब बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आरटीओ ने दो ऑनलाइन कंपनियों को नोटिस जारी कर अपने प्लेटफार्म से सभी गैर मानक फैंसी और अवैध नंबर प्लेटों की बिक्री तुरंत रोकने के निर्देश दिए हैं।

नियमों का उल्लंघन है कस्टमाइज्ड नंबर प्लेट

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिकने वाली कस्टमाइज्ड नंबर प्लेटें केंद्रीय मोटर वाहन नियम के नियम 50 और 51 का सीधा उल्लंघन है। बता दें बिना लेजर कोड और फर्जी स्टीकर वाली यह प्लेट कानून प्रवर्तन एजेंसी के लिए गंभीर सुरक्षा चुनौंती पैदा कर रही है। इनका उपयोग वाहन की पहचान छिपाने, ई चालान से बचने और आपराधिक गतिविधियों में किए जाने की आशंका है।

ये भी पढ़ें: बिना नंबर प्लेट की बाइक से ही भाग रहा था बाबा तरसेम का हत्यारा, ऐसे किया था पुलिस को गुमराह

RTO ने की जनता से ऑनलाइन नंबर प्लेट न मंगाने की अपील

वहीं आरटीओ संदीप सैनी का कहना है कि मोटर व्हीकल एक्ट में प्रावधान है कि जिसमें केवल हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाई जा सकती है। आरटीओ विभाग की ओर से आम जनता से अपील की जा रही है कि जहां से नई गाड़ी ली है। वहीं का डीलर आपके वाहन के लिए नंबर प्लेट भी देगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें