Big News : हो गया तय...एक राज्य मंत्री का प्रमोशन, दो नए कैबिनेट और राज्य मंत्री बनेंगे ! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हो गया तय…एक राज्य मंत्री का प्रमोशन, दो नए कैबिनेट और राज्य मंत्री बनेंगे !

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsदेहरादून: मंत्रीमंडल विस्तार इसी माह हो सकता है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो मंत्रीमंडल विस्तार का खाका तैयार हो चुका है। मंत्रीमंडल में शामिल होने के लिए विधायकों और समर्थकों ने जोर लगाया हुआ है। हर कोई अपनी-अपनी गणित लगाने में जुटा है। हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि कौन-कौन मंत्रिमंडल में जगह बना पाते हैं।

हालांकि ये तय माना जा रहा है कि एक राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार को प्रमोशन होना तय है। राजनीति चर्चाओं के अनुसार धन सिंह रावत को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। जबकि एक महिला विधायक चंद्र पंत को भी मंत्रीमंडल में शामिल करने की चर्चाएं जोरों पर हैं। इसके अलावा एक अन्य राज्य मंत्री बनाया जाएगा। इस हिसाब से तीन कैबिनेट और दो राज्य मंत्री बनाए जाने हैं।

त्रिवेंद्र सरकार को तीन साल पूरे होने जा रहे हैं। सरकार गठन के बाद से ही लगातार मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन, हर बार विस्तार की बातंे केवल चर्चाएं साबित हुई। इस बार सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी हाईकमान से मंत्री मंडल विस्तार पर चर्चा कर ली है। जिससे तय माना जा रहा है कि जल्द मंत्रीमंडल विस्तार हो सकता है।

Share This Article